Thursday, January 2, 2014

सहिष्णुता के आवरण में......

सहिष्णुता के
आवरण में
ज्ञान-विज्ञान से
अन्याय की त्रासदी को
ललकारकर......
आत्मबल के आभूषण से
सुसज्जित
ईंट-पत्थरों के बीच
कंक्रीट सी.....
कोमलांगिनी की सशक्त
उँगलियों ने
पकड़ ली है
समय की रफ़्तार......
तकनिकी ज्ञान के
माध्यम से
खोलती  हुई हर द्वार......
नए-नए आयाम
बनाती है,
शिखर पर झंडे
लगाती है,
यह आज की नारी है......
हर जगह
पहुँच जाती है........

13 comments:

  1. सुन्दर प्रस्तुति-
    आभार आपका-

    ReplyDelete
  2. bilkul aaj ki naari har morche par khadi hai.............

    ReplyDelete
  3. बहुत सुन्दर प्रस्तुति...!
    आपकी इस प्रविष्टि् की चर्चा कल शनिवार (4-1-2014) "क्यों मौन मानवता" : चर्चा मंच : चर्चा अंक : 1482 पर होगी.
    सूचना देने का उद्देश्य है कि यदि किसी रचनाकार की प्रविष्टि का लिंक किसी स्थान पर लगाया जाये तो उसकी सूचना देना व्यवस्थापक का नैतिक कर्तव्य होता है.
    सादर...!

    ReplyDelete
  4. बहुत सुन्दर प्रस्तुति...!आप को नये वर्ष की शुभकामनाए..

    ReplyDelete
  5. आज की जो भी नारी सशक्त है..उसे औरों को भी सशक्त बनाना है..

    ReplyDelete
  6. कल वाली कविता का एक और संसकरण... चूड़ियों की खनक से चाँद की ऊँचाइयों का सफर.. बहुत अच्छा!!

    ReplyDelete
  7. आज की नारी की उत्थान गाथा ...सुन्दर प्रस्तुति !
    नया वर्ष २०१४ मंगलमय हो |सुख ,शांति ,स्वास्थ्यकर हो |कल्याणकारी हो |
    नई पोस्ट विचित्र प्रकृति
    नई पोस्ट नया वर्ष !

    ReplyDelete
  8. नारी हर जगह उपस्थित है, जहां साक्षात भगवान नहीं हैं, वहां भी वह है।

    ReplyDelete
  9. nav varsh par nav chetna .sundar prastuti ..

    ReplyDelete
  10. बकई। यथार्थ चित्रण.....

    ReplyDelete
  11. सहिष्णुता को कम नहीं आंकना चाहिए...यही आज नारी की शक्ति है...

    ReplyDelete
  12. बहुत बढ़िया रचना.....आप को मेरी ओर से नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं...

    नयी पोस्ट@एक प्यार भरा नग़मा:-कुछ हमसे सुनो कुछ हमसे कहो

    ReplyDelete