आज बगीचे के उस कोने में
कुछ पीले
फूल खिले हैं ..और
तुम्हारी याद आयी है ..
आज आसमानों को छूता
चिड़ियों का
एक झुण्ड उड़ा है..और
तुम्हारी याद आयी है ..
आज हवा के साथ
बड़ी मीठी सी
कोई गंध उड़ी है ..और
तुम्हारी याद आयी है ..
कुछ पीले
फूल खिले हैं ..और
तुम्हारी याद आयी है ..
आज आसमानों को छूता
चिड़ियों का
एक झुण्ड उड़ा है..और
तुम्हारी याद आयी है ..
आज हवा के साथ
बड़ी मीठी सी
कोई गंध उड़ी है ..और
तुम्हारी याद आयी है ..